Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीएनआइ के कार्यक्रम में भवानी राणा की उपस्थिति, क्या महासंघ और सीएनआई के तिक्त सम्बन्ध सुधर रहे हैं ?

 

६ सावन, काठमाडौं ।

स्थापना के १४ वर्ष पूरा कर चुके नेपाल उद्योग परिसंघ (सीएनआई) ने शुक्रवार को नेपाल उद्योग बाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष को अपने सार्वजनिक कार्यक्रम में अतिथि बनाया है ।

सीएनआई के स्थापना दिवस के अवसर पर उद्योग बाणिज्य महासंघ की अध्यक्ष भवानी राणा को अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया था ।
१४ वर्ष की तिक्तता को मिटाने के क्रम में इन दोनों क्षेत्र के अगुवा ने एक दैसरे के कार्यक्रम में सहभागिता जतानी शुरु की है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

महासंघ से असन्तुष्ट होकर विनोद चौधरी ने सीएनआई की स्थापना करने वाले विनोद चौधरी ने महासंघ के गत चैत में हुए साधारणसभा में २० वर्ष के बाद सहभागिता की थी । उनका पूर्वअध्यक्ष और फोब्र्स के अरबपति की सूची में एकमात्र नेपाली के रुप में स्थान मिलने के बाद महासंघ ने सम्मान किया था ।
महासंघ और सीएनआई के बीच की लडाई को समाप्त करने के क्रम में शुक्रबार सीएनआई के कार्यक्रम में महासंघ अध्यक्ष राणा ने अपनी सहभागिता जताई है । कार्यक्रम में राणा ने अपना मंतव्य रखा था ।
कार्यक्रम में माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि पिछले समय में निजी क्षेत्र एक ही स्वर उठा रहे हैं यह खुशी की बात है । महासंघ और सीएनआई की एकता ऐतिहासिक मानी जाएगी ।

यह भी पढें   नहीं रहे गोरखापत्र दैनिक के पूर्व महाप्रबंधक वसन्त प्रकाश उपाध्याय

प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, पूर्वप्रधानमन्त्रीह केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दहाल ‘प्रचण्ड ’की सहभागिता उक्त कार्यक्रम में थी ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com