Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले नेता माधव नेपाल की गाडी में तोडफोड

 

८ सावन, काठमाडौं ।

नेकपा एमाले के नेता माधवकुमार नेपाल की गाडी में आज तोडफोड हुइृ है । गाडी पार्किंग की अवस्था में थी । नेपाल पुष्पलाल स्मृति सभा में सहभागी होने के लिए सदरमुकाम मन्थली पहुँचे थे । सुनकोशी होटल में रुके हुए नेता नेपाल की बा ५ प २७५० नम्बर की गाडी नजदीक के बस पार्क में खडी थी । सुबह तोडफोड की अवस्था में गाडी मिली । पूर्वप्रधानमन्त्री नेपाल इस गाडी में नियमित नहीं चढा करते हैं । यह गाडी एमाले केन्द्रीय लेखा आयोग के सदस्य होमबहादुर बुढाथोकी की थी जिसमें नेता नेपाल मन्थली पहुँचे थे ।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल

तोडफोड में संलग्न सागरकुमार श्रेष्ठ और मनोज श्रेष्ठ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । ये दानों रामेछाप बाजार के काँग्रेस के कार्यकर्ता कहे जा रहे हैं ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *