बम विस्फाेट में ३८ घायल
२० अक्टुवर
कराची, (पीटीआई)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को दो अलग-अलग ग्रेनेड हमले में 38 लोग घायल हो गए। मस्तंग और ग्वादर जिले में कुछ ही मिनटों में दो बम विस्फोट हुए, पुलिस ने कहा।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि तीन लोग क्वेटा भेजे गए क्योंकि उनकी स्थिति गंभीर थी, स्थानीय पुलिस अघिकारी गुलाब खान ने कहा।
दूसरे हमले में एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति ग्वादर शहर के सफार खान इलाके में मोबाइल दुकान के बाहर अल-जुबैर होटल पर एक ग्रेनेड फेंक।
स्थानीय पुलिस अधिकारी अयाज बलूच ने कहा कि विस्फोट में 26 लोग घायल हुए ।


