Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 15 दिसंबर 2017, शुक्रवार

 

 

मेष(Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कार्यभार और मानसिक चिंता से राहत पाकर मित्रों और संबंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

 वृषभ(Taurus): बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। संतान के सम्बंध में समस्या आ सकती है। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को परेशानी हो सकती है।

मिथुन(Gemini): नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। चिंता के बोझ से राहत अनुभव करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है।

कर्क(Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। दिन मध्यम फलदायी होगा। आप थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। व्यवसाय में बाधा उत्पन्न हो सकती है। संतान से मतभेद रह सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। सरकारी कार्यवाही से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 जुन 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

सिंह(Leo): आज के दिन शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज के दिन परिजनों के साथ कलह न हो इसका ध्यान रखें। मानसिक तथा शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग को अटका हुआ धन मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा। संतान से मतभेद रह सकता है।

कन्या(Virgo): आज आपको विदेश में रहने वाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आमोद- प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में महिला मित्र से लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा।

यह भी पढें   वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मच्छिन्द्रनाथ का रथ जावलाखेल पहुँचा, 6 असार को होगा भोटो दर्शन

तुला(Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से कोई सृजनात्मक कार्य सुंदर रूप से संपन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आप धार्मिक और परोपकार के कार्य कर सकते हैं।

वृश्चिक(Scorpio): आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्छ करेंगे। तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। महिला मित्र लाभदायक साबित होंगे।

धनु (Sagittarius): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।

मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें।

यह भी पढें   हमने बालेन शाह के पैर में गेंद दे दिया है अब गोल करने का काम उनका है – रवि लामिछाने

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि शारीरिक से रुप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक तथा घूमने- फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरें। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन (Pisces): आज गणेशजी आपके आकस्मिक धन लाभ का योग देखते हैं। आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहना चाहिए। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *