Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपत व्यवस्थापन के लिए सचेतनामुलक अभियान

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बांके)
आगलागी जैसी विपत व्यवस्थापन के बारे में सचेतनामूलक अभियान नेपालगंज में संचालन किया गया है । नेपाल की शिक्षा क्षेत्र में विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा विद्यालय सुरक्षा प्रवद्र्धन और सुदृढिकरण परियोजना अन्र्तगत जिला के विभिन्न विद्यालयों में कृतिम घटना की अभ्यास सहित स्थानीयवासियों के बीच इस तरह का कार्यक्रम होते आ रहा है ।
कार्यक्रम के अन्तर्गत ही बांके जिला राप्तीसोनारी–२, कचनापुर स्थित नेपाल राष्ट्रीय आधारभूत विद्यालय में आगलागी संबंधी घटना से बचने के लिए कृतिम घटना की अभ्यास किया गया । लोगों की कमजोरी से ही आगलगी होती है, उस को रोकना चाहिए और भविष्य में अगर आग लग भी गई तो उससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है ? इसके बारे में नाटक में सहभागी कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से दिखाया ।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीने पुल तो तुइन बना सहारा, नदी पार करने में लग रहे 5 घंटे


अगर विद्यालय में आगलागी हुई तो कैसे बचें ? आगे लागने से कैसे सचेत बने ? आगलागी से किस तरह का नोक्सानी हो सकता है ? कार्यक्रम में इन प्रश्नों को जवाफ के साथ विद्यार्थी और स्थानीयवासियों के बीच नाटक प्रदर्शन किया गया । बांके जिला के ३० विद्यालय में यह परियोजना सञ्चालन में है । युनेस्को क्लब के अधयक्ष प्रबेजअली सिद्धिकी का कहा कि आगलागी की साथ–साथ बाढ और भूकम्प जैसे प्राकृतिक विपत्ति में कैसे सुरक्षित रह सकते हैं, इसके बारे में भी कृतिम घटना को अभ्यास करके विद्यालयों में सिखाया जा रहा है ।
राप्तीसोनारी गांवपालिका के अध्यक्ष लाहुराम थारु ने कहा कि विद्यालय जंगल की नजदीक है । जंगल में प्रायः हर साल आग लगती है । आगलागी से जोखिम बढाती रहती है । इसीलिए सिर्फ स्कूलों ही नहीं आसपास के बस्ती में भी सचेतना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com