Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर साल के तरह मधेश में डूबान शुरु, स्थानीय त्रसित !

 

जनकपुरधाम, २ जुलाई । हर साल के तरह बारिस की मौसम शुरु होते ही मधेश के अधिकांश जिला और शहर के निवासी त्रसित होने लगे हैं । सोमबार से देशव्यापी भारी वर्षा शुरु हो गया है, जिसके चलते तराई के कई जगहों में डूबान शुरु होने लगा है । शनिबार ही मौसम पूर्वानुमान महाशाखा काठमांडू ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर कहा था कि आइतबार से मनसुन शुरु होनेवाला है, इसीलिए सतर्क रहिए । सूचना के अनुसार ही आइतबार से ही मनसुन शुरु हो गया है ।
विभिन्न जिला से प्राप्त समाचार अनुसार आज सुबह से ही विभिन्न स्थानों में निरन्तर वर्षा जारी रहने के कारण नदियों में पानी का बहाव बढने लगा है, नदी आसपास रहनेवाले में त्रास फैलने लगी है । नेपालगंज से प्राप्त समाचार अनुसार न्युरोड, सेतु विक चौक, वीरेन्द्र चोक, बेलासपुर, धम्बोझी, घरबारी टोल, फुल्टेक्रा, बसपार्क, भृकुटीनगर, बांके गाउँ आदि क्षेत्र जलमग्न हो गया है । बजार और ग्रामिण बस्ती डुबान में पड़ने के कारण स्थानीय बासियों की दैनिकी प्रभावित हो गया है । स्मरणीय है, नेपालगंज के उल्लेखित क्षेत्र हर साल डूबान में पड़ जाता है । स्थानीबासी को कहना है कि सीमा क्षेत्र में भारतीय बांध और पानी की उचित निकास न होने के कारण ही यहां डूबान की समस्या है ।
इसीतरह राप्ती नदी में पानी की बहाव बढ़ने के कारण नदी किनारे में रहनेवाले स्थानीय बासी को सतर्क रहने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सूचित किया है । स्थानीय प्रशासन का कहना है कि उद्धार के लिए सुरक्षाकर्मी को तैयारी अवस्था में रहने के लिए कहा गया है । इधर नारायणी नदी के रिउखोला, बनकट्टा, बबई नदी में भी पानी का बहाव उच्च हो गया है, वहां खतरा के सूचक से भी अधिक पानी हो गया है । विशेषतः कर्णाली, बबई, पश्चिम राप्ती, नारायण नदियों में पानी की बहाव बढ़ने लगा है । इसीतरह भारी वर्षा के कारण चितवन स्थित माडी–ठोरी सडकखण्ड में रहे रौतनी नदी में निर्मित पूल टूट गया है और माडी–ठोरी सडकखण्ड भी अवरुद्ध हो गया है । वर्षा के कारण ही नारायणगढ–मुग्लिन सडक भी सुबह से ही अवरोध हो गया है । नारायणगढ–मुग्लिन सडकखण्ड स्थित चारकिलो, जलविरे और टोपेखोला में भू–स्खल हुआ है ।
इसीतरह भारी वर्षा के कारण पर्सा (वीरगंज शहर) भी जलमग्न हो गया है । वीरगंज के श्रीपुर, पानीटंयाकी, जिला प्रशासन कार्यालय परिसर, आदर्शनगर, नारायणी अस्पताल आसपास, नगवा रामगढवा आदि क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हो गया है । कई घर तथा पसल पानी में डुब गया है । वीरगंज ही नहीं, मधेश के कई गांव भी डूबान में पड़ने लगा है । झापा से कञ्चनपुर तक के कई गांव प्रभावित होने लगा है । विशेषतः झापा, सुनसरी, मोरङ, सप्तरी, सिरहा, धनुषा, महोत्तरी, सर्लाही, रौतहट, बारा, पर्सा, बांकी बर्दिया जिला के कई गांव हर साल डूबान में पड़ता है । विशेषतः सीमावर्ती गांव–शहर और नदी किनारे की बस्ती समस्या में पड़ जाता है । इसीलिए उक्त जगहों में रहनेवाले स्थानीय बासी वर्षा शुरु होते ही त्रसित होने लगे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *