Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अातंकवादियाें से कनेक्शन वाले खुर्शिद काे सरकार द्वारा शहीद घाेषित

 

काठमाडौँ ।

सुनसरी भुटाहा–५ के खुर्सिद आलम अन्सारी काे नेपाल सरकार ने शहीद घाेषणा किया है । यह वही खुर्शिद अालम है जिसके उपर अातंकवादियाें से साठगाँठ हाेने का अाराेप लगता अाया है ।

सन् २००८ में भारत के दिल्ली, गोरखपुर, फैजावाद, लखनउ, बनारस, जयपुर, अहमदावाद में हुए शृङ्खलाबद्ध बम विष्फोट में संलग्न आतंकवादियाें के साथ खुरशीद का कनेक्शन है यह बात लगभग साबित हाे चुकी है ।
प्रहरी स्रोत के अनुसार खुर्सिद द्वारा जिल्ला प्रशासन कार्यालय सुनसरी से दिलाए नागरिकता अाैर पासपोर्ट लेकर ये आतंकवादी दिल्ली गए थे ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम-जयनगर-अयोध्या ट्रेन अप्रैल 2027 से रामायण सर्किट ट्रेन चलाने पर सैद्धांतिक सहमति

लम्बे समय तक  शिक्षक के आवरण में आतंकवादियाें काे अपने घर में सुरक्षा देने की बात जब सामने अाई ताे   भारतीय सुरक्षा निकाय ने खुर्सिद की सुपुर्दगी करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा नेपाल पक्ष से आग्रह किया था । पर सत्ता अाैर शक्ति के साथ हाेने के कारण उसकी सुपुर्दगी नही हुई । गुरुवार भारतीय शूटर के द्वारा गाेली मार कर खुर्शिद की हत्या की गई है ।

२०६६ साल मे सुनसरी जिला प्रशासन कार्यालय से डा. सहनवाज वादा साजिद   ने सहनवाज मियाँ के नाम से नागरिकता ली थी । जिला प्रशासन कार्याल सुनसरी स्रोत के अनुसार अबु रसिद ने मोहम्मद अहमद हुसैन मियाँ के नाम से नागरिकता ली थी।

यह भी पढें   सेना का एक हेलीकॉप्टर सुबह ९ः४५ बजे ही बचाव अभियान के लिए तैनात कर दिया गया था – प्रधानमंत्री शाह

सलमान शेख ने मोहम्मद फहद अन्सारी के नाम से अाैर मोहम्मद खालिद ने इर्शाद आलम अन्सारी के नाम से नागरिकता लेने की जानकारी जिला प्रशासन कार्यालय सुनसरी स्रोत ने दी है । इस तरह दूसरे के नाम से लेने वाले के लिए  पिता नरसिंहपुर के मोहम्मद समिम मियाँ बने थे । इर्शाद आलम अन्सारी अाैर फहद अन्सारी के पिता मिसर मियाँ बना था ।

मृतक खुर्सिद के रैयान नेसनल इंग्लिस बोर्डिङ स्कूल में कुछ दिन शिक्षक के रूप में काम  करने के बाद वाे नागरिकता लेने में सफल हाे गए जिसमें खुर्शिद का पूरा सहयाेग था ।

यह भी पढें   रुंगटा ग्रुप बीरगंज, नेपाल ने बाढ़ प्रभावित राहत कोष में दिए 2 करोड़ 1 लाख रुपये

अापराधिक प्रवृति के खुरशिद काे सरकार द्वारा  शहीद घाेषित किया गया है जबकि भारत में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फाेट में जिनका हाथ था उससे उसके अाबद्ध हाेने की पुष्टि हाे चुकी है ।

स्राेत रातापाटी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com