दस वर्ष के अन्दर नेपाल विकास की राह पर : प्रधानमंत्री
काठमाडौं–१४
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा १० बर्ष के अन्दर नेपाल विकास की राह पर आगे बढेगा ।
गुरुवार काठमांडू में ‘जनता की जलविद्युत आयोजना’ कार्यक्रम की घोषणा करते हुए प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा, तीव्र गति से विकास का कार्य होने से दस बर्ष के अन्दर ही नेपाल में विकास हो जायेगा ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुये प्रधानमन्त्री ओली ने कहा, ‘यह बर्ष विकास के निमित्त आधार वर्ष है । अभी के लिये नहीं, ५ वर्ष के लिये नहीं, आगामी वर्षो के लिये विकास का आधार है । इसने मजबुत आधार बनाया है ।’
उन्होंने कहा, अभी के सरकार ने कानूनी, आर्थिक, संरचनागत, व्यवहारिक सभी प्रकार से ठोस जग तैयार कर लिया है जो हजार मंजिल घर का भाड थाम सकता है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा, अभी की सरकार ने जो काम किया है, ऐसा काम इससे पहले एक वर्ष की अवधि में किसी ने नहीं किया था ।
‘मैं दावे के साथ कहता हूं, नेपाल की प्रगति इस एक वर्ष में इतिहास में पहले कभी से तीव्र गति के साथ हुआ है ।’


