Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी ने 12 दिन बाद दिया इमरान की चिट्ठी का जवाब, पाकिस्‍तान के साथ वार्ता के दावे को किया खारिज

 

नई दिल्‍ली। भारत ने गुरुवार को पाकिस्‍तान की ओर से किए गए उन तमाम दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें यह कहा गया था इस्‍लामाबाद की अपील पर भारत वार्ता के लिए तैयार हो गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाक समकक्ष इमरान खान की ओर से चुनावों में मिली जीत की बधाई देने वाली चिट्ठी का जवाब भी दिया है। इस चिट्ठी में इमरान को साफ कर दिया गया है कि आतंकवाद मुक्‍त माहौल के बिना कोई बातचीत नहीं हो सकती है। विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

यह भी पढें   बागलुङ में दो लोगों की मृत्यु, एक की अवस्था गंभीर

पड़ोसियों से अच्‍छे रिश्‍ते चाहता है भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार की ओर से बताया गया, ‘कूटनीतिक व्‍यवस्‍था के तहत प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने पाकिस्‍तान से उनके समकक्षों की ओर से आए बधाई संदेशों का जवाब दिया है। अपने संदेशों में उन्‍होंने साफ कर दिया भारत सभी पड़ोसियों के साथ साधारण और आपसी सहयोग वाले रिश्‍ते चाहता है जिसमें पाकिस्‍तान भी शामिल है।’ रवीश कुमार ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें पाकिस्‍तान के पीएम और विदेश मंत्री से आई बधाईयों का जिक्र था।

यह भी पढें   कोशी और मधेशप्रदेश के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर निजी क्षेत्र का जोर

पाक मीडिया ने कहा भारत चाहता है वार्ता

पाकिस्‍तान की मीडिया की ओर से दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर बधाई संदेश के जवाब के तौर पर पाकिस्‍तान के साथ वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। रवीश कुमार ने इस बात पर जोर दिया गया कि पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर ने बधाई संदेशों के जवाब में स्‍पष्‍ट कर दिया है कि भारत सभी पड़ोसियों से अच्‍छे संबंध चाहता है। रवीश कुमार ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि वार्ता के लिए भरोसे, आतंकवाद से मुक्‍त और दहशत के बिना एक माहौल का निर्माण करना होगा। जब तक आतंकवाद मुक्‍त माहौल का निर्माण नहीं होता, तब तक वार्ता संभव नहीं है

यह भी पढें   जब मशीनें सोचने लगें और इंसान सोचना छोड़ दे? : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com