Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भ्रातृ शोक,

 

शोक : भाई लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन

नई दिल्ली : — लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई सांसद रामचंद्र पासवान का आज निधन हो गया। वे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। वह समस्तीपुर से लोकसभा सांसद थे। बीते 12 जुलाई को उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्होंने रविवार को अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह दसमस्तीपुर से सांसद चुने गए थे। उनके दो बेटे हैं। उनके भतीजे और सांसद चिराग पासवान ने अपने चाचा की मौत की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया।

यह भी पढें   भारत-नेपाल स्टार्टअप साझेदारी कार्यक्रम का दूसरा बैच शुरू, 25 नेपाली स्टार्टअप्स को भारत में मिलेगा प्रशिक्षण

चिराग ने ट्विटर पर लिखा ‘आप सभी को बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की मेरे चाचा जी आदरणीय श्री रामचंद्र पासवान जी अब नहीं रहे। आज दोपहर 1:24बजे उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में आखिरी सांस ली।’
रामचंद्र पासवान को 12 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा था। पूरे परिवार के साथ रामविलास पासवान भाई का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री द्वारा नेपाल द्वारा भारत की जमीन का अतिक्रमण वाले बयान पर काँग्रेस ने माँगा स्पष्टीकरण

1999 में पहली बार बने थे सांसद……

रामचंद्र पासवान पहली बार 1999 में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर लोकसभा पहुंचे थे। 2004 में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था और जदयू के दशई चौधरी को हराया था। 2009 में वह जदयू के महेश्वर चौधरी से चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2014 में उन्हें मोदी लहर का फायदा मिला और वह तीसरी बार संसद पहुंचे। इस बार उन्होंने राजद के अशोक कुमार को चुनावी मैदान में पटखनी दी थी। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करके वह चौथी बार लोकसभा पहुंचने में कामयाब रहे थे।
सांसद रामचन्द्र पासवान के असामयिक निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढें   'नेपाल के सन्दर्भ में हिन्दी ' विषयक कार्यक्रम आयोजित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *