Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाराष्ट्र में जारी राजनैतिक गतिरोध के बीच सीएम फड़णवीस ने दिया इस्तीफा

 
फोटो –सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से मुखातिब फडणवीस

●हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट● मुंबई/महाराष्ट — देश भर की निगाहें आजकल महाराष्ट्र की ओर टिकी है,जहां नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा-शिवसेना के बीच घमासान मचा है। दोनों दलों में जारी गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर इंतजार और लंबा होता जा रहा है, जहां भाजपा ने अब तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है, वहीं शिवसेना अभी तक मुख्यमंत्री पद की साझेदारी पर अड़ी हुई है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हवाले से कहा गया है कि भाजपा उनसे तभी संपर्क करे जब मुख्यमंत्री का पद शिवसेना को देने के लिए वह तैयार हो जाए। उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे तक चली बैठक के दौरान शिवसेना के नव निर्वाचित विधायकों ने दोहराया कि लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच पद और जिम्मेदारियों के समान बंटवारे के जिस विचार पर सहमति बनी थी, उसे लागू किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में सरकार गठन की समय सीमा अब समाप्ति की ओर है। ऐसे में सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू होने की संभावना बढ़ती जा रही है। यहां बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

शिवसेना पर फडणवीस ने बोला हमला…..

शिवसेना पर हमला बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत तौर पर उद्धव ठाकरे को फोन किया, मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फडणवीस ने इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीते पांच साल मुझे महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिला जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।

राज्यपाल ने किया इस्तीफे को मंजूर ……

यह भी पढें   महेश सम्मानचिन्ह 2026 समारोह संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद देवेंद्र फडनवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है और उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया है।

राष्ट्रपति शासन की प्रबल संभावना……

महाराष्ट्र की राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले राजनैतिक पंडितों का कहना है कि अगर शनिवार की दोपहर तक भाजपा और शिवसेना के बीच गतिरोध समाप्त नहीं हुआ तो सूबे में राष्ट्रपति शासन भी लग सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *