Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में सिखाें के धर्मस्थल ननकाना साहिब में सैकडाें की भीड ने की पत्थरबाजी

 

पाकिस्तान में  सिखों के सबसे पवित्र धर्मस्थलों में से एक ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पत्थरबाजी की।भीड़ ने श्री ननकाना साहिब में रहने वाले सिखों के साथ मारपीट की और उनके घरों पर पत्थरबाजी भी की।गुरुद्वारे को शुक्रवार दोपहर को भीड़ ने घेर लिया। वहां पर भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात है, मगर हालात तनावपूर्ण हैं।

एक विडियो में एक कट्टरपंथी सिखों को ननकाना साहिब से भगाने के बारे में कह रहा है, वहीं इस पवित्र शहर का नाम बदलकर गुलाम अली मुस्तफा करने की धमकी दी गई। सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे के अंदर फंसे हुए हैं और ननकाना साहिब पर हमले की आशंका से सिख समुदाय के कई लोग घरों में छिपे हुए हैं।

यह भी पढें   समाज और राष्ट्र से उपर कोई नहीं हो सकता है – नारायणमान बिजुक्छेँं

जबरन धर्मांतरण करने वालों ने किया भीड़ का नेतृत्व

पिछले साल ज्ञानी भगवान सिंह की बेटी जगजीत कौर का अपहरण कर उसका धर्मातरण करवाने वाले मोहम्मद हसन के रिश्तेदार राणा मंसूर ने भीड़ को उकसाया और ननकाना साहिब के गेट पर पथराव किया। घटना उस समय हुई, जब मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज अदा कर घर को लौट रहे थे। ननकाना साहिब में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ननकाना साहिब के मुख्य बाजार में धरना भी दिया। धरने का नेतृत्व राणा मंसूर ने किया।

यह भी पढें   कनाडा फीफा विश्वकप २०२६ से बाहर

भीड़ ने श्री ननकाना साहब में रहने वाले सिखों के साथ मारपीट की और उनके घरों पर पत्थर मारे। राणा मंसूर ने धमकी दी कि इस शहर का नाम बदल कर ग़ुलाम-ए-मुस्तफा कर दिया जाएगा। राणा मंसूर ने ललकारते हुए कहा कि ननकाना साहिब से सिखों को बाहर निकाला जाएगा। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इन लोगों का आरोप था कि ‘अपनी मर्जी से इस्लाम कबूलने’ और ‘शादी करने वाली’ लड़कियों को लेकर सिख समुदाय बेवजह हंगामा खड़ा करता है।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *