Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक भारतीय युवक की मौत

 

पीलीभीत में सीमा पर नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक भारतीय युवक की मौत हो गई है। एक व्यक्ति लापता है। नेपाल पुलिस के साथ तीन लोगों की किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए हैं। भारत की तरफ से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे । मामला मादक पदार्थ की तस्करी का बताया जा रहा है।

हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी टिल्ला नंबर चार के गोविंदा सिंह, गुरमीत सिंह, पप्पू सिंह नेपाल के बेलौरी बाजार में किसी काम से गए थे। शाम को वापस लौटते समय नेपाल पुलिस से किसी बात को लेकर उनकी झड़प हो गई।
फायरिंग में गोविंदा सिंह (26) गंभीर घायल हो गया। बेलौरी प्राथमिक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढें   जिसका उत्तर न मिले, उसको छोड़ देना ही जीवन की सच्ची शांति है : बिमल सरार्फ

नेपाल सीमा पर वहां की पुलिस के साथ किसी बात को लेकर तीन लोगों की झड़प हुई है। इस दौरान नेपाल पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी लाश नेपाल के अस्पताल में ही है। एक व्यक्ति इस तरफ भाग आया है। एक अन्य व्यक्ति लापता है।

भारतीय सीमा में भाग आए व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद पूरी घटना की जानकारी हो सकेगी। सीमा पर फोर्स पूरी तरह अलर्ट है। मौके पर एसडीएम, सीओ और अन्य पुलिस बल मौजूद है। फिलहाल सीमा पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। नेपाल पुलिस से भारतीय पुलिस और एसएसबी के जरिये संपर्क बना हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com