Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत और नेपाल मिलकर सीमा का अध्ययन करने पर सहमत :विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली

 

काठमांडू,

प्रदीप ज्ञावली, फाईल तस्वीर

भारत और नेपाल मिलकर सीमा का अध्ययन करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के अधिकारी सीमा को लेकर पैदा गलतफहमी दूर कर सही स्थिति का निर्धारण करेंगे। यह बात  विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली  ने कही है। प्रतिनिधि सभा में एक सांसद के सवाल के जवाब में ज्ञवाली ने बताया कि धारचूला जिले में भारत से लगने वाली नेपाल की सीमा पर भारत की ओर निर्माण कार्य चल रहा है।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा –सीमा विवाद संबंधी विषय में विपक्षी दलों को दिया गया समय

भारत महाकाली नदी के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण करवा रहा है। मौके पर गए धारचूला के चीफ सर्वे ऑफीसर की रिपोर्ट के अनुसार नेपाल की जमीन का अतिक्रमण कर भारत दीवार का निर्माण करवा रहा है। इस मसले पर भारत सरकार से वार्ता करने पर दोनों देश सीमा पर संयुक्त सर्वे पर सहमत हो गए हैं। 12 अप्रैल को दोनों देशों के अधिकारी मौके पर जाकर सीमा का सर्वे करेंगे। देखेंगे कि भारत का निर्माण नेपाल की जमीन पर तो नहीं हो रहा।
विदेश मंत्री ज्ञवाली के अनुसार नेपाल की आपत्ति पर भारत ने साफ कर दिया है कि वह नेपाल की संप्रभुता का पूरा सम्मान करेगा। यदि दीवार का निर्माण नेपाल की जमीन पर हुआ पाया गया तो उसे हटाया जाएगा और उसी स्थान पर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी, जहां पर भारत की जमीन होगी।

यह भी पढें   निर्वाचन आयुक्तों की सुनवाई प्रक्रिया शुरु होगी आज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *