Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया बृक्षारोपण

 

माला मिश्रा भारत नेपाल सीमा जोगबनी । विश्व पर्यावरण दिवस पर फारबिसगंज विधानसभा के सहवाजपुर पंचायत के भदेश्वर स्थित नवनिर्मित सरकारी पोखर के महाड़ पर भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने वृक्षारोपण किया , जिसमे आज दो यूनिट कुल  चार सौ पेड़ मनरेगा योजना अंतर्गत लगाए गए |विधायक श्रीकेसरी ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे ंनमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृ़़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है।कार्यक्रम में शम्भू भगत (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी),सुजीत कुमार सिंह( कनीय अभियंता),रेवती रमन (कनीय अभियंता),ब्रजेश कुमार पासवान (पंचायत तकनीकी सहायक),पूर्व जिलाउपाध्यक्ष मनोज झा ,अभिनाश कन्नौजिया अंशु , अमित निराला उपस्थित रहे |

यह भी पढें   नशीली दवा दोनो देशों की युवा के लिए अभिशाप - महेंद्र यादव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *