एनआईसी एसिया बैंक की एटीएम मसिन तोड़नेवाले युवा गिरफ्तार
काठमांडू, ५ अगस्त । एनआईसी एसिया बैंक लि. की एटीउम मसिन तोड़कर पैसा चुराने के लिए प्रयासरत एक युवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । घटना काठमांडू बौद्ध स्थित टुसाल की है । यहाँ स्थित बैंक की एटीएम मसिन तोड़ने के लिए क्रियाशील ३४ वर्षीय विनोद चौलागाई को पुलिस ने बुधबार रात गिरफ्तार किया है ।
अभियुक्त चौलागाई सिन्धुपाल्चोक जिला मेलम्ची नगरपालिका–१ भोटेचौर के स्थायी निवासी हैं और वह गोकर्णेश्वर नगरपालिका–६ नारायणटार में रहते थे । पुलिस का कहना है कि बुधबार रात साढे १ बजे के समय में एटिएम मसिन तोड़ते वक्त महानगरीय पुलिस वृत्त बौद्ध से परिचालित पुलिस टोली ने उनको गिरफ्तार किया है और घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

