Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:-* *26 नवंबर 2021 शुक्रवार* शुभसंवत् :-2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
त्यक्त्वा सुदुस्त्यजसुरेप्सितराज्यलक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्यवचसा यदगादरण्यम्।
मायामृगं दयितयेप्सितमन्वधाद्
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*26 नवंबर 2021 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- सप्तमी रात्रि 12:39 तक उपरांत अष्टमी,
नक्षत्र :- श्लेषा सायं 4:52 तक,उपरांत मघा,
योग:- ऐन्द्र रात्रि 4:46 तक, उपरांत वैधृति,
कारण:- भद्रा,
सूर्योदय :-प्रातः 06:41
सूर्यास्त :- संध्या 05:19
सूर्य :- *अनुराधा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि*
चंद्रमा :- *सायं 4:52 यावत कर्क राशौ, उपरांत सिंह राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री लक्ष्मी नारायण पूजन, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।। मंत्र का जप, गणेश अथर्वशीर्ष, श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ या कराना, करना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

यह भी पढें   भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌹*

*🐏मेष*
मेष राशि के जातकों के उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। कामकाज में कलात्मकता तथा वास्तविकता दोनों के समन्वय से नयी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से भी बहुत अच्छा दिन है। कमाई के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। धन संपत्ति के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलेगा।

*🐂वृष*
वृष राशि के जातक पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। अपनी अधिकारिक शक्ति का प्रयोग करके दूसरों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। सामान की खरीद फरोख्त के लिए भी दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है। किसी पुरानी इच्छा की पूर्ति भी आज संभव है।

*👫🏻मिथुन*
मिथुन राशि के जातकों को व्यावसायिक कार्यों को व्यवस्थित रखने में अपनी विशेष भूमिका निभानी पड़ेगी। परंतु फिर भी आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। आपको अपनी गलतियां सुधारने की कई मौके मिलेंगे, परंतु फिर भी गलतियों को रिपीट करना आपके लिए मुश्किल का कारण बनेगा। आज कमाई के अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। लोन लेने का योग भी बनता है।

*🦀कर्क*
कर्क राशि के जातकों को साझेदारी से संबंधित कार्य में पारदर्शिता बनाए रखना चाहिए। दवाब बनाने से आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। त्वरित निर्णय व्यापार व्यवसाय को विस्तार देने में सहायक होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   नई सरकार हालात पुराने - टूटते युवाओं के सपने : कंचना झा

*🐅सिंह*
सिंह राशि के जातकों पर कामकाज का अत्यधिक दबाव रहेगा। समय पर प्रॉजेक्ट को पूरा करने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है। उच्च अधिकारियों को ऑफिस की राजनीति से भी निपटना पड़ सकता है ‌संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा। निवेश के योग बनते हैं।

*👰🏼कन्या*
कन्या राशि ‌ के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ ना कुछ मुश्किलें बनी रहेंगी। आप के बनाए हुए प्रॉजेक्‍ट प्लान को उच्च अधिकारियों का अप्रूवल मिलने में मुश्किलें आ सकती हैं‌‌। ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। कमाई तो होगी परंतु खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।

*⚖️तुला*
तुला राशि के जातकों के व्यापार व्यवसाय में कामकाज की गति कुछ धीमी रहेगी। लेकिन अपनी योग्यताओं के दम पर आप कोई ना कोई उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब रहेंगे। बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है, धन हानि का योग भी बन जाता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

*🦂वृश्चिक*
वृश्चिक राशि के जातक अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से मुश्किल काम को भी अंजाम देने में कामयाब रहेंगे। काम से जुड़ी हुई कोई अच्छी न्यूज़ आज आपको मिल सकती है। शब्दों के चयन में सावधानी बरतना पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने में सहायक होगा। नौकरी पेशा जातकों के स्थान परिवर्तन के योग बनते हैं। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा है।

यह भी पढें   मेची राजमार्ग अंतर्गत इलाम के गोलाखर्क–राजदुवाली सड़क खण्ड अवरुद्ध

*🏹धनु*
धनु राशि के जातक अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और धन समृद्धि मिलने की अच्छी संभावना बन जाती है। अहंकार में आकर दूसरों को गिराने का प्रयास ना करें। वस्त्र आभूषण पर धन खर्च का योग बनता है।

*🐊मकर*
मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। एक से ज्यादा काम एक बार में आपको पूरा करना पड़ सकता है। पुराने संबंध आज आपको लाभ दिलाएंगे। महत्वपूर्ण कागजात बनवाने के लिए भी दिन अच्छा है। धन संबंधी मामलों में वक्त अच्छा है।

*🍯कुंभ*
कुंभ राशि के जातकों को भाग्य के भरोसे रहने के बजाय अपने कर्म पर विश्वास करें । सकारात्मक लोगों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी प्रतिभा और काबिलियत सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

*🐟मीन*
मीन राशि के जातक मजबूत इच्छाशक्ति के द्वारा कठिन काम को भी पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग की भावना रहेगी और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहेंगे। विदेशी आयात निर्यात से भी लाभ होने की संभावना बनती है। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed