लोसपा नेता नावालिग को नौकरी में रखने के कारण भारतीयं जेल में बंद

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता तथा सामाजिक तथा धार्मिक कार्यो में बेहद दिलचस्पी रखने बाले जनकपुरधाम नगरपालिका बार्ड16कपलेश्वर निवासी अमर पंजियार को नावालिग लड़की को नौकरानी रखना महंगा पड़ा। इस जुर्म मे वे गिरफ्तार किए गए है तथा अभी अनुमंडल कारागार बेनीपट्टी में बंद हैं।

जानकारी के अनुसार वे 19 अगस्त को बासोपट्टी अपनी फुआ के पड़ोस में रहने वाले आनंद ठाकुर की आठबर्षीय पुत्री चंद्रिका कुमारी को अपने किसी रिश्तेदार के यहां काम कराने तथा बांकी समय में पढाई करने के उद्देश्य से जनकपुरधाम अपनी गाड़ी से ले जा रहे थे। पिपरौन बोर्डर एस. एस. बी. में जव उनकी गाड़ी की जांच की तो उस लड़की को रोती हुयी पायी। अमर पंजियार ने हकीकत एस. एस. वी. जवान कोबयां कर दी तथा उनके बाद एस. एस. बी. साथ इस बिषय पर कहासुनी भी हुयी। गुस्साये एस. एस. वी. स्थानीय थाना तथा चाइल्ड लाइन सेंटर जयनगर को सूचित किया। लड़की को चाइल्ड लाइन सेंटर ले जायी गयी तो बाल श्रम अपराध के तहत मुकदमा तर्ज किया गया है। जव चंद्रिका कुमारी की मां से इसके बारे में पूछा तो वे बतायी की मैं गरीब हूं पांच लड़की तथा एक लड़काहै। मेरा पति की आमदनी कम है। इसलिए मैं अपनी राजी से अमर पंजियार को काफी जिद्द किया कि मेरी बच्ची को अपने यहां या किसी रिश्तेदार के यहां रखवा दें ताकि वे पला सके। तव वे राजी हुए तथा अपने साथ ले गए। चंद्रिका कुमारी भी बतायी कि अभी भी वे जाना चाहती हैं।
अव प्रश्न उठता है भारत तथा नेपाल के प्राय:सभी होटल, ढावा में बाल श्रमिक मिल जायेंगे। दोनो देशों के अधिकांश संपन्न के यहां नौकर या नौकरानी के तौर नावालिग काम करते हैं। ऐसे में रोक पाने में सरकार अक्षम हैं। अमर पंजियार उस गरीब की लड़की को मदद करना चाहते थे जो घोर गरीबी में जी रही है। लेकिन कानून की नजर में तो अपराध हैं।
इधर इसकी गिरफ्तारी की सूचना जनकपुरधाम में आग की तरह फैल गयी। अधिकांश लोगो की धारणा है कि अव घरेलू नौकर भी सोच समझ कर रखना होगा। यहां उल्लेखनीय है कि अमर पंजियार जनकपुरधाम के एक प्रसिद्ध जमीन कारोबारी हैं।

