Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के बिन्दावासिनी गाउँपालिका में भूमि सम्बन्धी अभिमुखीकरण सम्पन्न

 


बिरगंज, भदौ २६ गते ।  पर्सा के बिन्दावासिनी गाउँपालिका में भूमि सम्बन्धी अभिमुखीकरण सम्पन्न हुआ है । राष्ट्रिय भूमि आयोग पर्सा के अध्यक्ष तबरेज अहमद के अध्यक्षता में गाउँपालिका के जनप्रतिनिधीयों को अभिमुखीकरण दिया गया है।

आयोग के अध्यक्ष अहमद ने बताया कि ‘हाम्रो अभियान भूमिहीन दलित, भूमिहीन सुकुम्बासी र अव्यवस्थित बसोबासीको समस्या समाधान हाम्रै पालामा’ जैसे नारा को साकार करने के लिए राष्ट्रिय भूमि आयोग पर्सा ने अभिमुखीकरण का आयोजना किया।

यह भी पढें   अच्छे विचारों की रोशनी से निखरता है जीवन का व्यक्तित्व : बिमल सरार्फ

भूमिहिन, सुकुम्बासी, दलित एवम् अव्यवस्थित रहने वालों की पहचान कैसे करें, किसे भूमि उपलब्ध कराया जाए, सूचना कैसे संकलन करें, इस सब के संबंध में राष्ट्रिय भूमि आयोग पर्सा के अध्यक्ष तबरेज अहमद और आयोग के बिज्ञ सदस्य हिमाल चन्द गौतम ने सभी सहभागीयों को प्रशिक्षण दिया ।

इसी अवसर पर भूमि सम्बन्धी काम के सहजता के लिए पालिका स्तरीय और वार्ड स्तरीय सहजीकरण समिती गठन करने का निर्णय किया गया। आयोग के अध्यक्ष अहमद के अनुसार पालिका में राष्ट्रिय भूमिहिन सेवा केन्द्र सञ्चालन करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढें   प्रकृति का प्रहार और दक्षिण एशिया के भविष्य पर मंडराता जल संकट! : डॉ.श्वेता दीप्ति

वार्ड में सहजीकरण समिती और पालिका में सेवा केन्द्र स्थापना करने में गाउँपालिका के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रति सकरात्मक है और ऐसे सामाजिक कार्य में पुर्ण रुप से सहयोग करेंगे । भूमिहिन और अव्यवस्थित रहने वालों के समस्या समाधान के लिए पालिका द्वारा हर संभव प्रयास करने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया।

अभिमुखीकरण में गाउँपालिका के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, सम्पुर्ण वार्ड के अध्यक्ष और कार्यपालिका सदस्यों की उपस्थिती रही ।

यह भी पढें   स्थानीय सरकार के महत्त्वपूर्ण दायित्वों में से एक यातायात सेवा का विस्तार भी है – सुनीता डंगोल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com