Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समय आ गया है कि हम संस्थापक नेताओं द्वारा दिखाए गए रास्तों का मनन करें – प्रकाशमान सिंह

 

काठमांडू, १३ चैत

 

नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि २०४६ के जनआन्दोलन के बाद आदर्श और मूल्य मान्यताओं की राजनीति संकट में है । सोमवार काठमांडू में पूर्वमन्त्री स्वर्गीय नविन्द्रराज जोशी के शालिक अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता सिंह ने कहा कि कांग्रेस संस्थापक नेताओं के आदर्शों की राजनीति को भूलती जा रही है । कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि २०४६ साल तक पाया है कि पार्टियों ने मूल्यों और आदर्शों की मान्यता पर अधिक जोर दिया है ।
लेकिन बाद के सालों की यदि बात करें तो बहुत परिवर्तन आया है । हमारे आदरणीय संस्थापक नेताओं द्वारा दिखाए गए रास्तों की ओर हमने ध्यान ही नहीं दिया है । अब समय आ गया है कि हम उनके द्वारा दिखाए गए रास्तों का मनन करें ।
कार्यक्रम में नेता सिंह को याद करते हुए उन्होने कहा कि संकट की अवस्था में भी नविन्द्रराज जोशी के साथ मिलकर काठमांडू में संगठन विस्तार के साथ ही दोनों ने पार्टी के हित को देखते हुए बहुत से काम किए थे ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – कनाडा की एतिहासिक जीत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *