Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा से दो अमेरिकन महिलाओं सहित एक भारतीय पुरुष गिरफ्तार

 

ठाकुरगंज (किशनगंज).

 

नेपाल-भारत सीमा के पानीटंकी बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने दो अमेरिकन महिलाओं सहित एक भारतीय पुरुष को गिरफ्तार किया है. मामला प्यार से जुड़ा बताया जाता है. विदेशी महिला का नाम नैना काला पौडेल है और उसकी बेटी का नाम यूनिस बिस्वा हैं. ये दोनों अमेरिका के रहने वाले हैं.

घटना क्रम के बाबत बताया जाता है कि अमेरिकन नागरिक नैना काला पौडेल की फेसबुक पर एक भारतीय नागरिक नीमा तमांग से मुलाकात हुई. देखते ही देखते उसे फेसबुक पर एक -दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद नैना अपनी बेटी के साथ नीमा तमांग से शादी करने के लिए हवाई मार्ग से 19 मार्च 2024 को अमेरिका से न्यूयॉर्क से नई दिल्ली पहुंची. यहां वह दो दिन रुकने के बाद 21 मार्च 2024 को नई दिल्ली से बागडोगरा पहुंची. फिर वह नीमा तमांग के घर भाटपाड़ा चाय बागान,कालचीनी पहुंची. इसके बाद 13 अप्रैल 2024 को ग्रेस वैली चर्च, भाटपाड़ा में उसने नीमा तमांग के संग विवाह रचाया.

यह भी पढें   कनाडा फीफा विश्वकप २०२६ से बाहर

शादी के बाद नीमा तमांग ने अलीपुरद्वार जिले के हैमिल्टनगंज की एक दुकान से दस हजार रुपये देकर नैना काला पौडेल और उसके बेटी यूनिस बिस्वा का फर्जी आधार कार्ड बनाया. इसके बाद 21 अप्रैल 2024 को हनीमून के उद्देश्य से पानीटंकी नये पुल के रास्ते वे फर्जी आधार कार्ड के आधार पर नेपाल गए. हनीमून मनाने के बाद 7 मई मंगलवार को वे तीनों भारत लौट रहे थे. उसी दौरान पानीटंकी सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के पानीटंकी बीआईटी कर्मियों ने अमेरिकी मां -बेटी नैना काला पौडेल(40 वर्ष) और यूनिस बिस्वा (11 वर्ष) को पकड़ लिया. साथ ही भारतीय नागरिक नीमा तमांग (33 वर्ष) को भी पकड़ लिया.
नैना काला पौडेल और यूनिस बिस्वा अमेरिका का रहने वाला बताया गया है. उनके पास 2029 तक वैध पांच साल तक भारतीय वीजा भी है. वहीं उसकी बेटी यूनिस बिस्वा का वीजा 20 मार्च 2025 तक वैध है. नीमा तमांग अलीपुरद्वार जिले के नयालाइन,भाटपाड़ा चाय बागान,कालचीनी इलाके का रहने वाला बताया गया है. एसएसबी ने अपनी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद अमेरिकी मां -बेटी व नीमा तमांग को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बुधवार अमेरिकी मां -बेटी व भारतीय नागरिक को पांच दिन की पुलिस रिमांड अर्जी पर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया.पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढें   कांग्रेस ने की संविधान संशोधन को लेकर अपनी धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *