बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं का हो रहा कत्लेआम,पुजारी की भी हत्या
बांग्लादेश में पिछले 48 घंटों में मैमनसिंह, दिनाजपुर और नाटोर जिलों में कम से कम चार मंदिरों पर हमला किया गया है. आठ मूर्तियां तोड़ दी गईं. इतना ही नहीं, नाटोर में एक श्मशान में डकैती हुई और पुजारी तरुण चंद्र दास की भी हत्या कर दी गई. मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में बनी अंतरिम सरकार में हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदायों पर लगातार जुल्म ढाए जा रहे हैं. हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने इन सब खबरों को गलत बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो कुछ और ही कहानी बयां करते हैं. बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी मोहम्मद यूनुस पर हमला बोला और कहा कि यह देश कभी हिंदुओं का था, लेकिन इस पर बर्बर जिहादियों ने कब्ज़ा कर लिया है.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने भी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है और सनातन मंदिर तोड़े जा रहे हैं.” उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, हिंदू मां-बहन और बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है. मकान, दुकान जलाए जा रहे है. वहां जो भी हिंदुत्व की बात करता है, उसके ऊपर हमला होता है, उसको मारा जाता है. अगर हिंदुओं के पक्ष में कोई वकील खड़ा होता है तो उसकी पिटाई की जाती है.
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं. मंदिरों पर हमले, जमीन पर कब्जे और सामाजिक उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है.

