Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेपाल ने केन्द्रीय समिति की बैठक के समय में की परिवर्तन

 

काठमांडू, माघ २८ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल ने केन्द्रीय समिति की बैठक के समय में परिवर्तन की है । इससे पहले जो समय दिया गया था उसे परिवर्तन कर आगामी फागुन १८, १९ और २० गते काठमांडू में किए जाने की पार्टी के केन्द्रीय समिति की बैठक का आह्वान किया गया है । यह जानकारी प्रचारप्रसार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने दी है ।
बस्नेत ने बताया कि बैठक में भादव महीने से पार्टी द्वारा सञ्चालन किए गए ‘जनता के साथ जसपा नेपाल आधारभूत संगठन निर्माण अभियान’ की समीक्षा की जाएगी । बैठक में पालिका समिति की जिम्मेदारी में काम कर रहे केन्द्रीय अभियन्ताओं द्वारा अपने –अपने कार्यक्षेत्र में हुए कार्यप्रगति विवरण का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा । इसी तरह वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और पार्टी के संगठनात्मक कार्ययोजना आदि के एजेण्डा में बैठक केन्द्रीत होने की जानकारी बस्नेत ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com