Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत मे गोरखनाथ पुजने से राजतंत्र नहीं लौटेगी : विमलेंद्र निधि, नरेन्द्र मिश्र सम्मानित

 

काठमांडू, 25 फरवरी । आज राष्ट्रपति भवन में स्व महेंद्र नरायण निधिजी के 104वी जन्मजयंती पर राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट व्यक्तित्व द्वय श्री नरेन्द्र प्रसाद मिश्र तथासमा साही को को महेन्द्र नारायण निधि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । पुरष्कार की राशि एक लाख रुपया है । प्रमुख अतिथि राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने बधाई देते हुए यह सम्मान प्रदान किया । राष्ट्रपति महोदय ने स्वर्गीय महेन्द्रनारायण निधि के योगदान की भी चर्चा की ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन की भारत यात्रा की तैयारी

इसअवसर पर नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व उप-प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि ने पुर्व राजा ज्ञानेंद्र को कहा है कि भारत में गोरखनाथ को पूजा करने से फिर से गद्दी नहीं मिलने वाली है । उन्होंने स्मरण दिलाते हुए कहा कि पृथ्वीनारायण शाह भी भारत के गोरखनाथ को पूजा नहीं किये थे वल्कि पृथ्वीनारायण शाह गोरखा में गोरखनाथ की पूजा किये थे तब उन्होंने  नेपाल का एकीकरण किया । श्री निधि ने स्पष्ठ कहा कि गणतन्त्र अब समाप्त होनेवाला नहीं है । राजतन्त्र का सपना नहीं देखने से होगा । निधि ने वर्तमान सरकार से मांग किया कि सभी प्रदेस सरकार को पर्याप्त अधिकार नहीं है , प्रदेश को मजबूत करने हेतु अधिकार हस्तांतरण करना जरूरी हसि। समारोह में सम्मानित व्यक्तिव पिपरा निवासी नरेंद्र मिश्र ने स्व महेन्द्रनारायन निधि को याद करते हुऐ कहा कि वे 2028 साल में स्व निधि जी से ही नेपाली कांग्रेस की सदस्यता लिए थे । प्रोग्राम में बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री लामा ने शुभकामना व्यक्त की । समारोह की अध्यक्षता श्री सालीग्राम मिश्र ने किया ।

यह भी पढें   संविधान संशोधन पर हर्क साम्पाङ के ९ सूत्रीय सुझाव ! प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपतीय प्रणाली की वकालत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *