Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिरज ढुंगाना ने की नई पार्टी की घोषणा

 

काठमांडू, आश्विन ३१ – जेन जी युवा मिरज ढुंगाना ने नई पार्टी की घोषणा की है । ढुंगाना ने यह भी जानकारी दी कि वो कल (शनिवार) १ बजे काठमांडू के एभरेष्ट होटल में पत्रकार सम्मेलन करने जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि हम कुछ खास एजेंडे को ध्यान में रखकर पार्टी दर्ता करेंगे जिसमें प्रत्यक्ष कार्यकारी प्रधानमंत्री, विदेश में रह रहे नेपालियों को भी मत देने का अधिकार सुनिश्चित हो ।
सामाजिक संजाल पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी गठन वार्ता समिति का गठन कर लिया गया है । ढुंगाना ने कहा है कि – ‘देश गंभीर अवस्था में है । देश निकास की तलाश में है । इस अवस्था को देखते हुए हमने अपनी ही पार्टी खोलने का निर्णय लिया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed