Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुगौली में श्री सती दादी एवं महर्षि मोदनसेन महाराज पूजन समारोह सह परिचय सम्मेलन सम्पन्न

 

रक्सौल /सुगौली: आज मंगलवार को सुगौली स्थित हजारी उद्यान में कान्यकुब्ज हलवाई महासंघ (छपवा–सुगौली) के तत्वावधान में श्री सती दादी एवं महर्षि मोदनसेन महाराज पूजन समारोह सह परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
हजारी उद्यान स्थित श्री सती दादी मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मंदिर के गर्भगृह से लेकर पूरे उद्यान परिसर तक तिल रखने की जगह नहीं बची। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना में जुटे रहे।

यह भी पढें   गोविन्द बहादुर बटाला ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, डिल्लीबजार कारागार भेजे गए

ज्ञातव्य हो कि यह पूजन समारोह पिछले 24वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा एवं झंडोत्तोलन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन सम्पन्न कराया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को समाज एवं संगठन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

यह भी पढें   वीरगंज चीनी मिल और जनकपुर सिगरेट कारखाने को पुनः चालू करने के लिए रूस तैयार

प्रदेश के दूर-दराज जिलों से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का प्रतीक रही कि अपनी परम्पराओं के प्रति जागरूकता, स्वजातीय चेतना और आत्मविश्लेषण की भावना जिस समाज में प्रवाहित होती है, वही समाज तीर्थराज के समान प्रतिष्ठित होता है तथा राष्ट्र, समाज और मानवता के लिए कल्याणकारी सिद्ध होता है। वहीं पूजा समिति के अध्यक्ष रामजी प्रसाद, पवन कुमार गुप्ता , भूषण कुमार एवं राजेश मोदनवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि आस्था के प्रस्फुटित भाव के बीच श्री सती दादीजी एवं पूज्य पाद महर्षि मोदनसेन महाराज का पूजन समारोह सह परिचय सम्मेलन समाज के लोगों के आपसी मिलन-जुलन एवं वैवाहिक परिचय का भी महत्वपूर्ण मंच बनता जा रहा है।
पूजा समिति के सेवाभावी सदस्यों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *