Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिर्फ तीन प्रतिशत लाने वाले ही समानुपातिक से प्रतिनिधित्व पा सकते हैं

 

 

काठमान्डाै १३ दिसम्बर

समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली से विगत के दाे संविधानसभा में २२ हजार वा २५ हजार मत लाने वाले दल प्रतिनिधित्व पाते थे पर इस बार यह सम्भव नहीं है ।

अब बनने वाले प्रतिनिधिसभा में समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली की अाेर से कुल सदर मत का न्यूनतम ३ प्रतिशत मत लाने वाला राजनीतिक दल ही मात्र समानुपातिक सीट से प्रतिनिधित्व पा सकते हैं ।

विगत में कम मत लाने वाले अाैर एक सीट पाकर भी समानुपातिक में प्रतिनिधि करने वाले अाधा दर्जन से अधिक थे । परन्तु इस बार तीन लाख से अधिक मत लाना हाेगा ।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल

निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रतिनिधिसभा अाैर प्रदेशसभा निर्वाचन में देश भर के १ करोड ५ लाख ८७ हजार ५ सय २१ लाेगाें ने मतदान किया है । यह अनुमान पर अाधारित अाँकडा है इसमें कम अधिक हाे सकता  है ।

निर्वाचन कानुन ने समानुपातिक अाेर से प्रतिनिधिसभा के लिए ३ अाैर प्रदेशसभा के लिए १.५ प्रतिशत मत का थ्रेसहोल्ड निर्धारित किया है ।

प्रतिनिधिसभा निर्वाचन ऐन के दफा ६०(११) अाैर प्रदेशसभा निर्वाचन ऐन के दफा ६०(९) में यह प्रावधान उल्लेख है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *