Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 8 अप्रैल 2018 मीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप में ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी इसके परिणामस्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑ फिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वादविवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान में जाने का अवसर आएगा।

वृष (Taurus): समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी अनुभव करेंगे। प्रवास में विघ्न आने की संभावना होने से प्रवास से बचना चाहिए। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन (Gemini): मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपकी विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन मित्र मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म तथा पुण्य के कार्य होंगे।

यह भी पढें   ‘हे भगवान, मेरा सिंदूर न मिटे’ रोती-बिलखती गर्भवती इदिरा की पुकार

कर्क (Cancer): गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग औऱ ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

सिंह (Leo): 
गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात संभव है। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक और परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी भी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। पढ़ाई के मन उचाट रहेगा। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं निर्मित होंगी। धन खर्च होगा।

यह भी पढें   क्या लोकतंत्र में सवाल पूछना गुनाह है ? गंदी गालियां, ट्रोलिंग और नेपाली समाज का मानसिक पतन : कृतिका यादव

तुला (Libra): वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का का है कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सही जगह पर पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की सलाह देते हैं। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में यश और कीर्ति की वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिजनों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने के कारण निराश होंगे। सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकता है।

यह भी पढें   नए जनादेश के खिलाफ अभिव्यक्ति नहीं दें – पुरुषोत्तम यादव

कुंभ (Aquarius): नए कार्य की शुरुआत आज कर सकते हैं। गणेशजी की कृपा आपके साथ है। नौकरी व्यवसाय में लाभ के साथ अतिरिक्त आय की संभावना रहेगी। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। जीवनसाथी और संतान की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे।

मीन (Pisces): गणेशजी बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएगा। कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com