Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेना ने एलओसी पर की जबाबी कार्रवाई, 05 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट…}

नई दिल्ली ~ जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ इलाके में पिछले 24 घंटे से लगातार जारी गोलीबारी के बीच भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. भारत की जबाबी कार्रवाई में पाक के 05 जवान ढेर हुए हैं. सूत्रों की मानें तो देवा गांव के आस-पास पाक सैनिक मारे गए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के कई पोस्ट भी तबाह हुए हैं. दरअसल, पाकिस्तान ने उस इलाके में एनएलआई यूनिट को तैनात किया था.

यह भी पढें   पार्टी विरुद्ध गलत प्रचार किया जा रहा है – केपी शर्मा ओली

गौरतलब है कि सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने को लेकर पाकिस्तान लगातार गोलीबारी करते आ रहा है. भारत पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है.

हाल ही में भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर के सीमाई इलाके में रहने वाले लोगों की परेशानी को कम करने के लिए 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए दो नए बॉर्डर बटालियन बनाने पर भी सरकार ने मंजूरी दे दी है.

यह भी पढें   मनोज कुमार साह नेपाल नगरपालिका संघ के सदस्य में मनोनीत

इन 14,460 बंकरों का निर्माण सांबा, जम्मू, कठुआ, पुंछ और राजौरी में किया जाएगा. इससे पहले 2016-17 के दौरान 3 करोड़ रुपये की लागत से 60 बंकरों के निर्माण के लिए पायलट परियोजना को मंजूरी दी गई थी, जिसका निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है. भारतीय सेना की जबाबी कार्रवाई का जम्मू-कश्मीर के अमन पसंद नागरिकों ने स्वागत किया है. यहां के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि पाक को उसी की भाषा में जबाब देना शुरु करके अपनी सरकार ने सराहनीय कार्य किया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *