कांग्रेस महामन्त्री कोइराला कोरोना संक्रमण से मुक्त, सहयोगी संक्रमित

२४ सितम्बर, काठमांडू । नेपाली काँग्रेस का महामन्त्री डा. शशांक कोइराला कोेरोना संक्रमण से मुक्त हो गये हैं, परन्तु उनका सहयोगी संक्रमित हो गया । डा. कोइराला के स्वकीय सचिव भरत तिवारी के अनुसार स्टार अस्पाताल में पिसिआर परीक्षण के बाद बुधबार रात को डा. कोइराला का रिपोर्ट नेगेटिभ आया है ।
संक्रमण पुष्टि के १६ दिन बाद उन्होंने कोरोना पर विजय पाया है । भाद्र २३ गते उनमें कोरोना पोजेटिव हुआ था । कोरोना संक्रमित कोइराला को तेज बुखार आने के बाद उन्हें भाद्र ३० गते रात को चाबहिल स्थित ओम अस्पताल में भर्ती की गई थी । चार दिन अस्पताल के आइसोलेसन में रखने के बाद उन्हें शनिवार को डिसचार्ज किया गया ।
चिकित्सक के सुझाव के अनुसार १७ दिन आइसोलेशन में रहने के बाद उनका रिपोर्ट निगेटिव आया है । परन्तु उनका स्वकिय सचिव भरत तिवारी कोरोना संक्रमित हो गये हैं । इससे पहले भाद्र २३ गते उनका रिपोर्ट निगेटिव आया था ।
तिवारी ने जानकारी दी कि टेकुस्थित शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल में मंगलबार पिसिआर परीक्षण के बाद मुझमें पोजेटिव पाया गया है ।

