आज का पंचांग:-आज दिनांक: 30 अक्टूबर 2021 शनिवार शुभसंवत् :2078
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*वाराही नारसिंही च कौमारी वैष्णवी तथा।*
*त्वमापः सर्वलोकेषु ज्योतिस्त्वं ज्योतिरूपिणी।।*
🙏🙏🙏🙏
*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 30 अक्टूबर 2021 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन सौम्य गोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- नवमी प्रातः 9:55 तक उपरांत दशमी,
नक्षत्र :- श्लेषा प्रातः 9:24 तक उपरांत मघा,
योग:- शुक्ल रात्रि 10:45 तक उपरांत ब्रह्म,
कारण:- गर,
सूर्योदय :-प्रातः 06:26
सूर्यास्त : संध्या 05:34
सूर्य :- *स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ रवि*
चंद्रमा :- *दिवा 9:24 यावत कर्क राशौ उपरांत सिंह राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज कृष्ण शनि नवमी में प्रातः 9:55 तक दुर्गा पूजन सबके लिए परम कल्याणकारी होगा। साथ ही आज शनिदेव कि विशेष पूजन अभिषेक तेल से अभषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*
*🌹दैनिक राशिफल 🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*
🐏मेष
आज मेष राशि के जातकों को अपने पिता तुल्य व्यक्तियों के अनुभवों का लाभ कामकाज में मिलेगा। व्यापार व्यवसाय के प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। कमाई अच्छी होगी। जिसे निवेश की योजनाओं में लगाकर समृद्धि बढ़ाने का प्रयास रहेगा।
🐂वृष
आज वृष राशि के जातक जिनका काम रिसर्च व कमीशन से संबंधित है, उन्हें अच्छा लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा से जुड़े हुए जातकों को पद प्राप्ति होने की संभावना बनती है। कमाई के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ है।
👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातक परिवर्तन के दौर से गुजरना पड़ सकता है। काम में परिवर्तन की संभावना बनती है। नए काम के बारे में अच्छी तरह से सोच-समझकर प्लानिंग के साथ ही आगे बढ़ें। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा। खर्चों के लिए संचित धन पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातकों के व्यापार व्यवसाय के लिए अच्छा दिन है। भरपूर ऊर्जा रहेगी और अपने कामों को बहुत अच्छी तरह से करने में कामयाब रहेंगे। प्रैक्टिकल अप्रोच कामयाबी दिलाएगा। यात्रा की संभावना नजर आती है। धार्मिक क्रियाकलापों पर धन खर्च होगा। कमाई अच्छी रहेगी।
🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातक महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली सभी मुश्किलें अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से दूर हो जाएंगी। रिस्क लेकर आगे बढ़ना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। व्यवसायियों की कमाई के लिए दिन बहुत अच्छा है। मन मुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातक रियलिस्टिक प्लान बनाएंगे। जिसके लिए उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। बच्चों से संबंधित सामान का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए लाभदायक दिन रहेगा। सभी के साथ मिलजुलकर कार्य करने का प्रयास करेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
⚖️तुला
आज तुला राशि के जातकों को समझदारी से अपने मुश्किलों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। व्यर्थ वाद-विवाद में पढ़ेंगे, तो आप की मुश्किलें बढ़ेंगी। समस्या का कूटनीतिक समाधान निकालने में ही भलाई है। शत्रु आपको राजनीतिक पैंतरेबाजी में फंसाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है।
🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपने कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सत्य के मार्ग पर चलकर अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा समय व्यतीत होगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। आपके प्रयास से धन संचय संभव है।
🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों को प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होगी। काम के प्रति आपके जुनून के बदौलत निर्धारित लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज आप के प्रयास से पूरे हो जाएंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित रहेंगे। कमाई के साथ-साथ धन संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी।
🐊मकर
आज मकर राशि के जातक संतुष्ट रहेंगे। उपलब्धियों पर गर्व होगा। एक काम खत्म होने के बाद दूसरे नए काम की प्लानिंग शुरू करने के लिए बेहतरीन दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी रहेगा।
🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातकों को उनके किए हुए काम को अनदेखा किए जाने का मलाल रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दे। अध्यात्मिकता मन को सुकून देगी। मन की व्यग्रता की वजह से निर्णय गलत हो सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले करने से इस वक्त बचना चाहिए। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
🐟मीन
आज मीन राशि के जातकों की संवेदनशीलता बढ़ेगी। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने के बजाय अपने काम से काम रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवहारिक फैसले कार्य क्षेत्र में तरक्की दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे। कमाई के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यर्थ खर्चों पर लगाम लगाएं।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

