CDS बिपिन रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पत्नी समेत 14 लोग थे सवार, 4 शव बरामद -video

सेना का एक हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), जनरल बिपिन रावत सहित 14 लोग सवार थे, इसमें पांच क्रू मेंबर शामिल हैं. दुर्घटनास्थल से अब तक पांच शव मिले हैं जबकि गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को अस्पताल ले जा गया है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
जनरल बिपिन रावत का चॉपर क्रैश : जानें उनकी पत्नी सहित और कौन-कौन था सवार
जानकारी के अनुसार, जनरल रावत के अलावा उनकी पत्नी, उनके डिफेंस असिस्टेंट, सुरक्षा कमांडोज और भारतीय वायुसेना के जवान हेलीकॉप्टर में थे. भारतीय वायुसेना ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ इस हेलीकॉप्टर में थे. उन्होंने आज सुबह दिल्ली से सुलुर के लिए फ्लाइट ली थी. ट्वीट में कहा गया है, ‘वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टर,जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे आज कूनूर (तमिलनाडु ) के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है. ‘
#WATCH | Latest visuals from the spot (between Coimbatore and Sulur) where a military chopper crashed in Tamil Nadu. CDS Gen Bipin Rawat, his staff and some family members were in the chopper.
(Video Source: Locals involved in search and rescue operation) pic.twitter.com/YkBVlzsk1J
— ANI (@ANI) December 8, 2021
Mi सीरीज के हेलीकॉप्टर ने सुलुर (Sulur) आर्मी बेस से उड़ान भरी थी, इसके कुछ ही देर बाद यह नीलगिरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यहे वेलिंगटन डिफेंस एस्टेब्लिशमेंट की ओर बढ़ रहा था. स्थानीय टीवी चैनल पर दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में गहरे धुएं और आग के साथ हेलीकॉप्टर के मलबा भी दिखाई दे रहा है.
An IAF Mi-17V5 helicopter, with CDS Gen Bipin Rawat on board, met with an accident today near Coonoor, Tamil Nadu.
An Inquiry has been ordered to ascertain the cause of the accident.— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 8, 2021
मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है, लेकिन जंगली इलाका होने की वजह से इसमें मुश्किलें आ रही हैं. स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों द्वारा बॉडीज को ले जाया रहा है. गौरतलब है कि 63 वर्षीय जनरल रावत ने जनवरी 2019 में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यभार संभाला यह पद देश की तीनों सेनाओं, थल सेना, नौसेना और वायुसेना को एकीकृत करने के उद्देश्य से सृजित किया गया बाद में उन्हे नवनिर्मित, डिपार्टमेंट आफ मिलिट्री अफेयर्स का भी प्रमुख नियुक्त किया गया. पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दुर्घटना के बारे में ब्रीफ किया गया है.

