Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा के केन्द्रीय समिति की बैठक आज से शुरु

 

काठमांडू, १ जेठ

राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) की केन्द्रीय समिति की पूर्ण बैठक आज से शुरु होने जा रही है । धुम्बाराही, काठमांडू में आज से शुरु होने वाली बाट केन्द्रीय समिति की यह बैठक जेठ ३ तक चलेगी ।
आज से शुरु होने वाली इस बैठक में देश की समसामयिक राजनीतिक अवस्था, गत बैशाख १० में सम्पन्न उपनिर्वाचन की समीक्षा, प्रदेश तथा जिला के साङ्गठनिक गतिविधि सहित की रिर्पोटिङ, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थिति के बारे में चर्चा की जाएगी ।
अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन भावि कार्यदिशा सम्बन्धी राजनीतिक प्रतिवेदन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र पार्टी सङ्गठन की रणनीति तथा कार्यनीति सम्बन्धी प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे । बैठक में पेश होने वाले सभी प्रतिवेदन पर केन्द्रीय सदस्य अपनी अपनी धारणा रखेंगे तथा उसी बैठक में पार्टी के आगामी कार्ययोजना और कार्यदिशा के बारे में भी अपनी धारणा व्यक्त करेंगे । यह बैठक पहले वैशाख ३०–३१ को होने वाली थी लेकिन कुछ तैयारियां बांकी रह गई थी जिसकी वजह से यह बैठक आज से शुरु होगी ।

यह भी पढें   इस बार 🎪 धनतेरस 6 नवंबर शुक्रवार को और 🪔🪔दीपोत्सव दीपावली 🪔🪔 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा!!

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com