Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माल्दिभ्स के सांसदों के बीच सदन में ही मारपीट

 

काठमांडू, माघ १५– माल्दिभ्स के संसद् में सांसदों के बीच झड़प हुआ है । कल हुई संसद् की बैठकस्थल में ही उनके बीच झगड़ा हुआ ।
उनदोनों ने एक दूसरे पर मुक्के और लात प्रहार कर किए, जिसका विडियो अभी सामाजिक सञ्जाल में ‘भाइरल’ हो रहा है ।
कल यानी रविवार को वहाँ राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु की सरकार के मन्त्री संसदीय अनुमोदन करने का कार्यक्रम तय था ।
पिपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) और प्रोग्रेसिभ पार्टी ऑफ माल्दिभ्स (पीपीएम)के सत्ता गठबन्धन और विपक्षी दल माल्दिभियन डेमोर्क्याटिक पार्टी (एमडीपी) के सांसद बीच झड़प हुई ।
एक विडियो में एमडीपी के सांसद इसा और सत्तारूढ़ पीएनसी के अब्दुल्लाह शाहिम अब्दुल हकीम बीच झगड़ा होना दिखाई देता है । एक दूसरे विडियों में एक सांसद ने सभामुख के कान में जोर से आवाज आने वाली हर्न बजाते हुए दिखाई देते हें ।
सत्ता गठबन्धन के सांसद ने विपक्षी के सदन में प्रवेश करने से रोकने पर झगड़ा होने की स्थानीय सञ्चार माध्यम ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *