Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुप्रिम सहकारी के अध्यक्ष और भैरहवा शाखा के व्यवस्थापक को प्रहरी किया गिरफ्तार

 

काठमांडू,फागुन ५– सुप्रिम सहकारी के अध्यक्ष और भैरहवा शाखा के व्यवस्थापक को प्रहरी ने गिरफ्तार किया है । इस सहकारी के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरुङ और भैरहवा शाखा के व्यवस्थापक दुर्गा चापागाइ को प्रहरी ने गिरफ्तार किया है ।
प्रहरी के अनुसार दोनों को अदालत से पाँच दिन का समय लेकर अनुसन्धान को आगे बढ़ाया जा रहा है । सहकारी के अध्यक्ष गितेन्द्रबहादुर (जीबी) राई है । वही इस सहकारी के संस्थापक अध्यक्ष थे । उक्त सहकारी से एक अरब ७ करोड़ ८२ लाख घोटाला होने की बचतकर्ताओं ने शिकायत दर्ज की थी ।
इसी सहकारी ने गोर्खा मीडिया नेटवर्क से साढेÞ १० करोड़ से ज्यादा रुपया ऋण लिया है । लुम्बिनी प्रदेश के डीआईजी कुवेरसिंह कडायत के अनुसार उन दोनों को बुटवल से गिरफ्तार किया गया है । कुछ दिनों की समय की मांग कर अनुसन्धान किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *