Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली आज अमेरिका प्रस्थान कर रहे हैं

 

काठमांडू, असोज ४ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आज अमेरिका प्रस्थान कर रहे हैं । अमेरिका के न्यूयोर्क स्थित संयुक्त राष्ट्रसंघ के मुख्यालय में हो रहे संयुक्त राष्ट्रसंघ महासभा के ७९ वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए नेपाली प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व करते हुए ओली  आज प्रस्थान कर रहे हैं ।
प्रधानमंत्री ओली के भ्रमण को लेकर परराष्ट्र मन्त्रालयल ने जानकारी दी है कि असोज १० गते प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासभा को सम्बोधन करने का कार्यक्रम है । महासभा के इस वर्ष की साधारण बहस ‘कोही पनि पछाडि नछोडिनेः वर्तमान र भावी पुस्ताका लागि शान्ति, दिगो विकास र मानव मर्यादा के विकासका लागि मिलेर काम गर्ने’ विषय है । साधारण बहस का विषय है कि किसी को भी पीछे नहीं छोड़नाः वर्तमान और भावी पीढि़यों के लिए शांति दीर्घकालिन विकास और मानव मर्यादा के लिए एक साथ काम करना है ।
प्रधानमंत्री ओली असोज ८ गते महासभा के साधारण बहस का उद्घाटनसत्र और असोज ९ गते अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजन किए गए स्वागत समारोह में सहभागी होंगे ।

यह भी पढें   जन्म लेने की सजा भुगत रही मालती : कैलाश दास

मंत्रालय ने जानकारी दी है कि न्यूयोर्क में रहते हुए प्रधानमंत्री ओली कम विकसित देशों के ग्लोबल समन्वय ब्यूरो के अध्यक्ष के रूप में भी सम्मेलन को सम्बोधन करेंगे । वो समुद्री सतह वृद्धि से उत्पन्न अस्तित्व खतरा विषयक समूहगत उच्चस्तरीय बैठक और ‘एन्टिमाइक्रोबियल’ प्रतिरोध विषयक उच्चस्तरीय बैठक को भी सम्बोधन करेंगे ।
प्रधानमंत्री ओली ने कोलम्बिया विश्वविद्यालय में असोज ७ गते आयोजित ‘नेपाल के प्रजातन्त्र और आर्थिक समृद्धि की यात्रा’ विषय में प्रमुख सम्बोधन करने के साथ ही असोज ११ गते को होने वाले हार्वर्ड विश्वविद्यालय में जोन एफ केनेडी जुनियर फोरम में ‘नेपाल के परिप्रेक्ष्यः संक्रमणकालीन न्याय से जलवायु न्याय’ विषयक कार्यक्रम को भी सम्बोधन करने की कार्यतालिका है ।
अपने भ्रमण के क्रम में संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस से साथ भी मुलाकात करेंगे । प्रधानमंत्री ओली के साथ उनकी पत्नी राधिका शाक्य, परराष्ट्रमन्त्री डा. आरजु राणा देउवा, प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार विष्णु रिमाल, परराष्ट्र सचिव सेवा लम्साल और नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी होंगे । प्रधानमंत्री ओली असोज १४ गते स्वदेश वापस लौटेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com