Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुंबई में अचानक मुसलाधार बारिश,कई जगहों पर सड़कें पानी से डूबीं

 

मुंबई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौसम ने अचानक करवट ली और गुरुवार देर शाम मूसलाधार बारिश हुई। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरी। हालात यह हुए कि कई जगहों पर सड़कें पानी से डूब गईं।

वहीं, बारिश के कारण महानगर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की खबर है। अचानक हुई बारिश ने कई लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने वित्तीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश के लिए केवल ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था।

यह भी पढें   विश्वविद्यालयों से राजनीतिक छात्र संगठनों की संरचना हटाने का सरकार का निर्णय, सुरक्षा देने की भी घोषणा

नवरात्रि उत्सव प्रभावित
बारिश के कारण चल रहे नवरात्रि उत्सव में भी बाधा आई और कई लोगों की ‘गरबा’ की योजना भी खराब हो गई। मुंबई की एलफिंस्टन रोड इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव देखा गया। यही हाल प्रभादेवी स्थित एनएम जोशी मार्ग का भी रहा। इसी तरह कई इलाकों में पानी भरने की जानकारी है।

कई जिलों के लिए येलो अलर्ट
इधर, कल के लिए यानी 11 अक्टूबर को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के 29 जिलों में 11 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट है। इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी का कहना है कि मुंबई के पूर्वी उपनगर, नवी मुंबई और रायगढ़ में भी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं अगले दो घंटे के लिए भी मौसम विभाग ने तूफानी हवाओं के साथ बारिश की बौछारों का अनुमान लगाया है।

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

अन्य राज्यों में भी बारिश का अनुमान
मुंबई में शुरू हुई भारी बारिश के बीच आईएमडी ने कई राज्यों में भी अधिक मात्रा में वर्षा होने का अनुमान लगाया है। आईएमडी की मानें तो अगले 3-4 दिनों के दौरान केरल, माहे तथा तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं इस दौरान कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, गुजरात क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी वर्षा संभावना जताई गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *