Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश में जेशोरेश्वरी मंदिर से काली माता का मुकुट चोरी, भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने किया था भेंट

 

एएनआइ, ढाका।

बांग्लादेश में हिन्दु समुदाय पर लगातार प्रहार जारी है ।  सतखीरा के श्यामनगर में जेशोरेश्वरी मंदिर से काली माता का मुकुट चोरी हो गया है। यह मुकुट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्च 2021 में अपनी यात्रा के दौरान भेंट किया था।  द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह चोरी गुरुवार को दोपहर 2.00 बजे से 2.30 बजे के बीच हुई, जब मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी दिन की पूजा के बाद घर चले गए। बाद में सफाई कर्मचारियों ने पाया कि काली माता के सिर से मुकुट गायब था।

यह भी पढें   हुम्ला में नेपाल-भारत मैत्री अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 14.8 करोड़ की सहायता

जेशोरेश्वरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक
श्यामनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर तैजुल इस्लाम ने कहा कि हम चोर की पहचान करने के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। चांदी और सोने की परत से बना मुकुट सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जेशोरेश्वरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।

जेशोरेश्वरी काली मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो देवी काली को समर्पित है, यह मंदिर ईश्वरीपुर में स्थित है – जो सतखिरा उपजिला के श्याम नगर में एक गांव है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में अनाड़ी नामक एक ब्राह्मण ने किया था।

यह भी पढें   सेफ संतोष साह गिरफ्तार

राजा प्रतापदित्य ने 16वीं शताब्दी में मंदिर का पुनर्निर्माण किया
उन्होंने जशोरेश्वरी पीठ (मंदिर) के लिए 100 दरवाजों वाला मंदिर बनाया और बाद में 13वीं शताब्दी में लक्ष्मण सेन द्वारा इसका जीर्णोद्धार किया गया और आखिरकार, राजा प्रतापदित्य ने 16वीं शताब्दी में मंदिर का पुनर्निर्माण किया। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, 51 पीठों में से, ईश्वरीपुर का मंदिर वह स्थान है जहां देवी सती की हथेलियां और पैरों के तलवे गिरे थे और देवी वहां देवी जशोरेश्वरी के रूप में निवास करती हैं और भगवान शिव चंदा के रूप में प्रकट होते हैं।

यह भी पढें   भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 का आयोजन

जेशोरेश्वरी काली मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो देवी काली को समर्पित
जेशोरेश्वरी काली मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो देवी काली को समर्पित है, यह मंदिर ईश्वरीपुर में स्थित है – जो सतखिरा उपजिला के श्याम नगर में एक गांव है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में अनाड़ी नामक एक ब्राह्मण ने किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *