धर्म परिवर्तन के अधिकार को सुनिश्चित कराने का हिन्दु युवा जनशक्ति संघ द्वारा विरोध
प्रेस विज्ञप्ति
विलायत दूतावास द्वारा दिसेम्बर १० अर्थात अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा मानव अधिकार दिवस के अवसर में लिखा गया खुला पत्र में राजदूत एण्डी स्पार्क ने हम धर्म परिवर्तन के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं कह कर खुले रूप में धर्म परिवर्तन की वकालत की है । इतना ही नहीं नेपाल के संविधान में धर्म परिवर्तन के अधिकार को सुरक्षित करने का सुझाव भी सभासदों को दिया है । इस बात के प्रति हिन्दु युवा जनशक्ति संघ नेपाल का गम्भीर ध्यानाकर्षण हुआ है और संघ अपनी घोर आपत्ति प्रगट करता है और इस वक्तव्य की भत्र्सना करता है ।
किसी भी अन्य देश के कूटनीतिज्ञ द्वारा देश के आन्तरिक मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है ऐसी संघ की धारण है । संघ धर्म परिवर्तन करने या इसकी वकालत करने वालों पश्चिमी मुल्क के कूटनीतिज्ञों को ऐसा ना करने की सलाह और चेतावनी देता है । अगर इसे नहीं रोका गया तो संघ देशभर में आन्दोलन और सम्बद्ध संस्था के विरुद्ध भौतिक कार्यवाही करेगा ।
विकास कुमार ठाकुर
अध्यक्ष
हिन्दु युवा जनशक्ति संघ नेपाल
नया बानेश्वर काठमान्डू ।

