Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू महानगर ने इन्टर्न में काम के लिए विद्यार्थियों की मांग की

 

काठमांडू, पुष ८– काठमांडू महानगरपालिका ने न्यायिक सहजकर्ता (इन्टर्न) के रूप में काम करने के इच्छुक विद्यार्थियों को निवेदन पेश करने का आह्वान किया है ।
महानगर ने आज सूचना जारी करते हुए महानगरपालिका केन्द्रीय कार्यालय और अन्तर्गत के वडा कार्यालयों में सेवाग्राही की आवश्यकता अनुसार निःशुल्क कानूनी सेवा प्रवाह के लिए न्यायिक सहजकर्ता (इन्टर्न) के रूप में काम करने के इच्छुक विद्यार्थियों को निवेदन पेश करने का आह्वान किया है ।
कानून कैम्पस में अध्ययनरत (कम से कम तीन वर्ष अध्ययन कर चुके ) इच्छुक विद्यार्थी सूचना प्रकाशन की तारीख अनुसार १० दिन के भीतर महानगरपालिका के कानून तथा मानव अधिकार विभाग में निवेदन पेश करने का महानगर ने आग्रह किया है ।
सूचना में उल्लेख किया गया है कि इसके लिए आवश्यक कागजात में निवेदन, नागरिकता की प्रतिलिपि, कानून कैम्पस में तीन वर्ष अध्ययन करने का शैक्षिक प्रमाणपत्र और अध्ययनरत विद्यार्थी के हक में सम्बन्धित कैम्पस का सिफारिश पत्र आवश्यक है ।

यह भी पढें   राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com