Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरा देश है प्यारा, दिल का आधार : ‘बाल कविता’ प्रतियोगिता

 

 

हिमालिनी ज्ञानकुंज

मेरा देश है प्यारा, दिल का आधार,

वृद्धि सर्राफ कक्षा – 9 रूपीज इंटरनेशनल स्कूल

मेरा देश है प्यारा, दिल का आधार,
हर धड़कन में बसता, इसका हर किनार।
यह माटी की खुशबू, यह संस्कृति की बात,
मेरे देश के बिना, जीवन है अधात।

मेरा देश है सुंदर, यह गंगा का पानी,
यहाँ हर दिल में बसती, प्यार की रवानी।
यहाँ एकता की गंगा, बहती है सदा,
मेरा देश है नेपाल, सच्चा और वफा।

यह भी पढें   महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज* *16 जून 2026* *भरतपुर, चितवन: नारायणी नदी के तट पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

हिमालय की गोद में, सागरमाथा की शान,
बुद्ध की जन्मभूमि, दुनिया का सम्मान।
तराई की हरियाली, नदियों का जल,
प्रकृति की यह रचना, है अनमोल कमल।

नेपाली जन सौम्य, दयालु और नम्र,
उनके दिल में बसता, स्नेह का समर।
दशैं, तिहार, होली, उत्सव का रंग,
नेपाल मेरा प्यारा, जीवन का तरंग।

जाति(धर्म का मेला, यहाँ है अनमोल,
शांति का संदेश, हर कोने में झोल।
नेपाल मेरा गर्व, यह मेरा सम्मान,
इसके लिए जीऊँ, यह मेरा अभिमान।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड को कब हटाया जाएगा – हर्क साम्पाङ
वृद्धि सर्राफ कक्षा – 9 रूपीज इंटरनेशनल स्कूल

‘बाल कविता’ प्रतियोगिता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *