विमानस्थल से चिनियाँ नागरिक ४४ थान पासपोर्ट सहित गिरफ्तार
१३ माघ, काठमान्डू , आर एन यादव
त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल से ४४ थान पासपोर्ट सहित एक चिनियाँ नागरिक को गिरफ्तार किया गया है । बुधबार रात को ड्रागन एयर द्वारा हङकङ जाने वक्त वइविन ही नामक ब्यक्ति विमानस्थल से गिरफ्तार हुई है ।
रात के १० बजे हङकङ जाने के लिए विमानस्थल पहुँचे वइविन हि के हृयाण्ड ब्याग मे ४४ थान पासपोर्ट मिला । विमानस्थल के डीआइजी गोविन्द निरौला के अनुसार चिनियाँ के हृयाण्ड ब्याग एक्सरे मेसिन से चेक करते वक्त शंकास्पद देखने के बाद नियन्त्रण में लेकर अनुसन्धान किया गया था ।
विमानस्थल के एक अधिकृत के अनुसार हि के साथ से बरामद हुई सभी पासपोर्ट चिनियाँ नागरिक के ही थे । प्रारम्भिक बयान में वे साउदी अरब के भिसा लगाने के लिए ४४ थान चिनियाँ पासपोर्ट अपने साथ् रखकर गत १८ तारिख मे ही काठमान्डू आए थे ।
हि का कहना है कि चीन से साउदी के भिसा लगाने मे कठिनाई होने के कारण ही काठमान्डू आए हैं लेकिन उनके साथ से बरामद हुई पासपोर्ट मे एक भी पासपोर्ट मे साउदी को भिसा नहीं लगी है । और अपने को व्यवसायी कहते हैं ।
बरामद पास्पोर्ट के बारे में चिनियाँ दूतावास के तहत विस्तृत खोज होने की जानकारी प्रहरी ने दी है ।


