प्रधानमंत्री प्रचंड की चीन यात्रा

चैत्र 5 | प्रधानमंत्री प्रचंड चैत्र 10 गते चीन यात्रा पर जाने वाले हैं जहाँ वो चीन के राष्ट्र पति सी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे ।उसके बाद चीन के हेनान प्रान्त में होने वाले बोआओ फोरम में सहभागी होंगे राष्ट्रपति सी के साथ भेट में प्रधानमंत्री दाहाल वन बेल्ट वन रोड की अवधारणा में अपना समर्थन देंगे साथ ही नेपाल चीन शांति तथा मैत्री संघ की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के विषय में सैद्धान्तिक सहमति भी हो सकती है ।प्रधानमंत्री प्रचंड और राष्ट्रपति सी की मुलाकात में नेपाल चीन के बीच व्यापार तथा पारवाहन समझौता को कार्यान्वयन की प्रक्रिया में ले जाने पर भी बात होगी ।तिब्बत के केरुंग से रेलवे लाइन की चर्चा के साथ ही तातो पानी नाका जो भूकंप के बाद अब तक बंद है उसके खोलने के विषय में भी बातें होंगी ।

