Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सावन महिना में महिलायें क्यों पहनती हैं हरा वस्त्र अाैर हरी चुडियाँ

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ जुलाई ।

सावन का महीना आते ही आपने महिलाओं को हरी–हरी चूड़ियाँ पहनते देखा होगा । इस पूरे महीने में लोग हरा कपड़ा ज्यादा पहनते हैं । दरअसल, इसका धार्मिक महत्व है । इस महीने में हरा रंग उपयोग करने और पहनने से भाग्य प्रभावित होता है ।

क्यों पहनते हैं हरा रंग

हरा रंग सौभाग्य का रंग होता है । सावन आते ही हर तरफ हरियाली आ जाती है । दरअसल, यह पूरा महीना प्रकृति से खुद को जोड़ने का खास महीना होता है । इसलिए शिव पर जल अर्पित कर भी हम खुद को प्रकृति से जोड़ते हैं । इसी तरह इस महीने हरा रंग पहनकर भक्तजन खुद को प्रकृति से जोड़ते हैं, जिसका असर उनके भाग्य पर भी होता है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 17 सितंबर 2026 गुरुवार


सुहाग की सलामती

शास्त्रों में भी प्रकृति को ईश्वर का रूप माना गया है और इसलिए उसकी पूजा भी की जाती है । इस पूरे महीने हरा पहनने वाले लोगों पर प्रकृति की विशेष कृपा होती है । महिलाएं हरे रंग की चूडि़यां और सुहाग की चीजें पहनकर प्रकृति से खुद को जोड़ती हैं और इस तरह उनके सुहाग की सलामती का उन्हें आर्शीवाद मिलता है ।

करियर और समपन्नता

हरा रंग बुद्ध ग्रह का प्रतीक होता है । बुद्ध ग्रह करियर और व्यापार से जुड़ा हुआ है । ऐसे में हरा रंग पहनने से बुद्ध प्रसन्न होते हैं और सुहागिनों के घर में समपन्नता और धन–धान्य बढ़ाते हैं ।

यह भी पढें   धनुषा जिला के गोरदाहा सेएक 13 लाख 65 हजार नेपाली नोट के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 


शिव होते हैं प्रसन्न

सावन में हरा रंग पहनने से शवि खासतौर से खुश होते हैं । भगवान शंकर का प्रकृति से विशेष जुड़ाव है और ऐसे में भक्त जब खुद को प्रकृति के अनुरूप ढाल लेता है तो शवि विशेष तौर से खुश हो जाते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं । सावन में हरे रंग चूड़यिां पहनने वाली महिलाओं पर विष्णु जी भी प्रसन्न होते हैं ।

यह भी पढें   रक्सौल की सूखती साहित्यिक सरिता :- चंदेश्वर प्र. वर्मा से शुरू हुई, साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की चुनौती।


शादीशुदा जीवन में खुशहाली

हरा–हरा रंग प्रकृति, उर्वरता, बहुलता, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि का प्रतीक है । हरा, उपचार का भी रंग है और ये हार्ट के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं के लिए भी अच्छा माना जाता है । जिन शादीशुदा दंपति के जीवन में अनबन चल रही हो वो अपने बेडरुम के दक्षिण पूर्व हिस्से को हरे रंग से पेंट करें तो इसका लाभ मिल सकता है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com