Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज , 2-1 से जीती सीरीज

 

तिरुवनंतपुरम. बारिश से प्रभावित सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। मैच में 68 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट पर 61 रन ही बना सकी। इससे पहले भारत ने 8 ओवरों में 67/5 रन बनाए थे। बारिश की वजह से करीब ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ ये मैच 8-8 ओवर का था। मेजबान टीम ने कीवी टीम से पहली बार कोई टी20 सीरीज जीती है। जसप्रीत बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – ईरान और न्यूजीलैंड का स्कोर २–२ से बराबर

 

न्यूजीलैंड का स्कोर बोर्डः
बैट्समैन रन बॉल 4 6

मैच में ऐसे गिरे थे भारतीय टीम के विकेट

– मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और तीसरे ओवर में 15 रन पर दो विकेट गिर गए।
– टिम साउदी ने 2.2 ओवर में शिखर धवन (6) को आउट किया, इसके बाद अगली बॉल पर उन्होंने रोहित शर्मा (8) का विकेट ले लिया।
– मेजबान टीम को तीसरा झटका 3.5 ओवर में लगा। जब ईश सोढ़ी की बॉल पर विराट कोहली (13) को ट्रेंट बोल्ट ने कैच कर लिया। इस वक्त स्कोर 30 रन था।
– चौथा विकेट श्रेयस अय्यर (6) का रहा। जिन्हें 5.4 ओवर में ईश सोढ़ी की बॉल पर गुप्टिल ने कैच कर लिया।
– मनीष पांडे (17) आउट होने वाले पांचवें बैट्समैन रहे। जो 7.2 ओवर में बोल्ट की बॉल पर सैंटनर को कैच दे बैठे।

टीम इंडिया का स्कोर बोर्डः

बैट्समैन रन बॉल 4 6
यह भी पढें   फीफा विश्वकप – कनाडा की एतिहासिक जीत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *