Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 11 जुलाई कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
मेष:

दिन की शुरुआत में कुछ मानसिक दुविधा हो सकती है। लेकिन आप समाधानकारी व्यवहार अपनाकर दिक्कतें हल कर लेंगे। आज मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। मध्याह्न के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन प्रफुल्लित बनेगा।

वृषभ:

आपके लिए मध्यम फलदायी है। आपको शारीरिक तथा मानसिकरुप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। आपकी कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है। कार्य उत्साह और चौकसी से करेंगे। लेकिन मध्याह्न के बाद आपका मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आवश्यक निर्णय इस समय न लेने की सलाह है।

मिथुन:

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। किसी भी तरह की बहस से बचें। मध्याह्न के बाद उत्साह का अनुभव होगा। परिवार में भी प्रेमपूर्ण माहौल बनेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। उलझनों के आने पर घबराएं नहीं।

कर्क:

आज आपके लिए व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा। मध्याह्न के बाद कोई चिंता सता सकती है, इसे खुद पर हावी न होने दें और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखना जरूरी है, नहीं तो कार्य अधूरे रह सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083
सिंह:

आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय और व्यापार करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। संतान की ओर से भी लाभ मिलेगा। छोटे प्रवास के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। दांपत्यजीवन में आनंद रहेगा।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। आज आपके
भीतर कुछ अधिक धार्मिकता रहेगी। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों का काम बन सकता है। मध्याह्न के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

तुला:

खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज कोई नया कार्य शुरू न करें। कार्य की अधिकता आपको मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर सकती है। यात्राओं से बचना ही बेहतर होगा। मध्याह्न के बाद स्थितियां आपके पक्ष में बनेगीं। धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। विदेश में स्थित स्वजनों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नए आयोजन के लिए अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083
वृश्चिक:

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। छोटे से प्रवास का भी योग है। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। मानसिकरूप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव कर सकते हैं। मध्याह्न के बाद नए कार्य प्रारंभ न करने की सलाह है। प्रवास में भी विध्न आ सकता है। खान-पान में विशेषरूप से सतर्कता बरतें। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

धनु:

आज का दिन शुभफलदायी है। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। परिजन और मित्रों की घनिष्ठता में वृद्धि होगी। दांपत्यजीवन आनंददायी रहेगा। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे।

मकर:

वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप किसी को भी प्रभावित कर सकेंगे। वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज का पूरा दिन आनंद के साथ बीतेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहकार मिलेगा। मध्याह्न के बाद रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083
कुंभ:

आज आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। वाहन, मकान आदि के पत्रों से संबंधित कार्यवाही में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। आपकी वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। अधिक परिश्रम करने पर भी सफलता कम मिलने की आशंका है। परेशान न हों और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन:

आज आप मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पितृपक्ष से लाभ होने की भी संभावना है। परंतु जमीन-जायदाद आदि विषयों में सावधानी रखें। संतान के पीछे खर्च करेंगे। (राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com