Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya
 

 

दास्ताँ प्रीत की अब सुना जाइये
इक गजल प्यार से गुनगुना जाइये ।।

चांद पलकें बिछाये खड़ा है जहाँ
चांदनी बन वहाँ आप आ जाइए ।।

नींद आती नहीं है मुझे आजकल
लोरियाँ आप माँ की सुना जाइये ।।

वक्त की आंच से जल रहा है जिगर
नेह की बारिशों से बुझा जाइये ।।

आरती का जनाजा निकल अब पड़ा
चार बूंदें अश्कों की गिरा जाइये ।।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com