बीरगंज में दिप प्रज्वलित करके बलिदान दिवस मनाया गया
रेयाज आलम , बीरगंज, ६गते रविवार l २०६३ साल माघ ५ गते के दिन मधेश आन्दोलन का शुरुआत माना जाता है। इसी दिन सिरहा जिल्ला के लहान में मधेश आन्दोलन में रमेश महतो का शहादत हुआ था। उस समय से आज के दिन मधेश में मधेशी पार्टी के अगुवाई में बलिदानी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में मधेश भर में १२ वां बलिदानी दिवस मनाया गया।
मधेश आन्दोलन के पहला, दुसरा और तीसरा आन्दोलन में शहादत प्राप्त शहीद के याद में प्रदेश २ के हर जिल्ला में आज बलिदानी दिवस मनाया गया। इसी क्रम में वीरगंज में भी दीप प्रज्वलन करके शहीद के कुर्बानी को याद किया गया।
बलिदानी दिवस के अवसर पर वीरगंज के घण्टाघर के पास मधेस आन्दोलन के युवा नेता ओमप्रकाश सरार्फ के नेतृत्व में श्रद्धाञ्जली कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता सुरेन्द्र कुर्मी, समाजिक अभियन्ता प्रकाश थारु, बृजेस चौधरी, मुनि श्रीवास्तव, डा.शुष्मा तिवारी, कमल चौगाइ, शौलेन्द्र त्रिपाठी, जलेश्वर सरार्फ, अजितम पाण्डेय समेत ने शहीद के कुर्बानी को याद करके, मधेस आन्दोलन अभी भी अधुरा है कहते हुए शहिद के सम्मान के लिए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।



