Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धोनी ले सकते है सन्यास ,विराट ने दिया संकेत …..

 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वे धोनी के सामने घुटने के बल सिर झुकाए बैठे दिखाई दे रहे हैं।

 

 

ये तस्वीर तीन साल पहले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच के बाद की है। इसे शेयर करते हुए विराट ने लिखा, ‘एक ऐसा मैच जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। विशेष रात, जब इस आदमी ने मुझे ऐसे दौड़ाया था, जैसे मेरा फिटनेस टेस्ट हो रहा हो।’

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – कनाडा की एतिहासिक जीत

 

 

विराट के इस फोटो के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स धोनी के संन्यास लेने संबंधी अटकलें लगाने लगे, साथ ही विराट के इस ट्वीट करने की वजह पूछने लगे। फैंस को लगा कि धोनी ने टीम को अपने रिटायरमेंट से जुड़ा कोई हिंट दिया होगा, जिसकी वजह से विराट ने ऐसा ट्वीट किया।

14 ओवर में भारत के 4 विकेट गिर गए थे

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – मेक्सिको की लगातार दूसरी जीत

भारत मोहाली में खेले गए उस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 160 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया था। मैच में 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब भारत का चौथा विकेट गिरा था, तब जीत के लिए 36 गेंदों पर 67 रन की जरूरत थी। ऐसे में जरूरी रन रेट बढ़ने की वजह से टीम दबाव में थी। उस वक्त विराट 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे थे और अगले बल्लेबाज के रूप में कप्तान धोनी मैदान पर उतरे। उन्होंने लगातार स्ट्राइक रोटेट की और तेजी से रन बनाए। इस दौरान विराट ने अगली 21 गेंदों पर 47 रन बना दिए। इसके बाद भारतीय टीम ये मैच जीत गई थी। विराट ने 51 गेंद पर नाबाद 82 रन और धोनी 10 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *