Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 10 महीने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) केअध्यक्ष बनेंगे

 

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष होंगे। इसकी घोषणा बीसीसीआई के पूर्व सदस्य राजीव शुक्ला ने सोमवार को मुंबई में की। गांगुली ने पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य सदस्य ने नामांकन नहीं भरा। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा 23 अक्टूबर को होगी।

वे 10 महीने के लिए बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। गांगुली 5 साल 2 महीने से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। नए नियमों के अनुसार बोर्ड का कोई भी सदस्य लगातार 6 साल तक ही किसी पद पर रहेगा। इस तरह गांगुली का बोर्ड में कार्यकाल सितंबर 2020 में समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढें   एनपील - लुंबिनी लायंस और चितवन राइनोज तथा विराटनगर किंग्स और सुदूरपश्चिम के बीच आज मुकाबला

गांगुली ने कहा- जब कप्तान था तब टीम में भी खराब हालात थे
गांगुली ने कहा, ‘मुझे रविवार रात 10:30 तक नहीं पता था कि मैं अध्यक्ष बनने वाला हूं और जय शाह के साथ काम करुंगा। मुझे लगता है कि जब मैं कप्तान था तब भी ऐसे ही हालात थे।

टीम में काफी उलझे हालात थे। तब भी मैंने चीजें संभाली थीं।’ 10 महीने के कार्यकाल के बारे में उन्होंने कहा, ‘अगर अध्यक्ष पद के लिए कुछ नियम हैं तो हैं। मेरा बंगाल में अनुभव काफी ज्यादा है। इस पद के चुनाव में अनुभव काफी बड़ी चीज रही।

यह भी पढें   एनपीएल: जनकपुर बोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

जय शाह का भी एक्सपीरियंस काफी ज्यादा है। मेरे संपर्क में कोई भी राजनेता नहीं था। यही सच्चाई है। ममता दीदी का शुक्रिया उन्होंने मुझे बधाई दी।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com